फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against three on diesel theft charge

डीजल चोरी के आरोप में तीन के खिलाफ केस

Sat, 26 Dec 2020 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Case against three on diesel theft charge
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के तकिया गांव में स्थित एक मकान में छापे की कार्रवाई कर पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी के डीजल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ में साथियों के साथ डीजल चोरी करने की बात स्वीकार की है। अन्य दो आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी के मुताबिक पूर्ति निरीक्षक शशिकांत मौर्या की तहरीर पर राबर्ट्सगंज कोतवाली में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि सुकृत क्षेत्र में एक तेल कंपनी के टैंकर से डीजल चोरी कर उसमें मिलावट कर सस्ते दर पर बेचा जा रहा है। सूचना पर पहले पुलिस ने तकिया गांव स्थित एक मकान में छापे की कार्रवाई कर जांच की। इस दौरान आठ कंटेनरों में करीब 340 लीटर डीजल बरामद हुए। इसके अलावा टैंकर से तेल निकालने की पाइप, कीप व अन्य उपकरण बरामद हुए। मौके पर मिले एक व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसमें साथियों के साथ मिलकर डीजल चोरी करने की बात स्वीकार की। उसने पुलिस को यह भी बताया कि एक तेल कंपनी के तीन चालक उसके यहां टैंकर लेकर आते हैं। उसी में से डीजल निकालकर उसमें मिलावट कर सस्ते दाम पर बेचते हैं। राबर्ट्सगंज कोतवाल अंजनी राय के मुताबिक पूर्ति निरीक्षक शशिकांत मौर्या की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है जबकि दो अन्य की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed