फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against four including village head, secretary

ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी समेत चार के खिलाफ केस

Thu, 30 Apr 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Case against four including village head, secretary
रामगढ़। पन्नूगंज थाना पुलिस ने चतरा ब्लाक के पन्नूगंज ग्राम पंचायत में तालाब खुदाई में अनियमितता के आरोप में प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, तकनीकी सहायक और रोजगार सेवक के खिलाफ धन गबन करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई खंड विकास अधिकारी निरंकार मिश्रा की तहरीर पर हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत पन्नूगंज में मनरेगा के तहत तालाब की हुई खुदाई के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला वित्तीय वर्ष 2018-19 का है। आरोप है कि पन्नूगंज के राजस्व गांव पचोखर में लक्ष्मी नारायण के खेत में तालाब खुदाई का कार्य कागज पर ही कर दिया गया। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो डीएम को शिकायती पत्र देकर जांच कराने की मांग की। इसकी भनक लगते ही ग्राम प्रधान ने आनन-फानन में जेसीबी मशीन लगवाकर रात में खुदाई करवा दी। डीएम ने डीसी मनरेगा तेजभान सिंह से शिकायत कर जांच कराई। जांच में ग्राम प्रधान राजकुमार मौर्या, ग्राम पंचायत अधिकारी अमरेश चंद्र, तकनीकी सहायक शिवदत्त मिश्रा और रोजगार सेवक सतेंद्र देव पांडेय द्वारा 1.80 लाख रुपये के गबन कर लिए जाने का मामला सामने आया। डीएम के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी निरंकार मिश्रा ने बुधवार को सरकारी धन के बंदरबाट करने के आरोप में प्रधान समेत सभी चारो आरोपियों के खिलाफ बुधवार को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि चारो आरोपियों के खिलाफ सरकारी धन के बंदरबाट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed