फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against five including Kotedar in case of assault on two parties in Sonbhadra

दो पक्षों में मारपीट के मामले में कोटेदार समेत पांच के खिलाफ केस

Tue, 13 Oct 2020 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Case against five including Kotedar in case of assault on two parties in Sonbhadra
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के पड़वनिया गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में मंगलवार को दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी पुलिस ने कोटेदार समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मारपीट में घायल ममता ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि सोमवार को गांव के कोटदार समेत अन्य लोगों ने गोबर फेंकने तथा पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से उन्हें और उनकी माता रामकली और भाई राजाराम को पीटकर घायल कर दिया था। घायल ममता (20) रामकली (42) तथा राजाराम (25) का मेडिकल परीक्षण तथा उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में हुआ। ममता की तहरीर पर कोटेदार रामसूरत, लालबहादुर, आशीष, लक्ष्मण तथा आयुष उर्फ राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

वहीं इसी मामले में कोटेदार रामसूरत बैसवार ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि मवेशियों के खेत में घुसने के विवाद में विपक्षी द्वारा मारपीट की गई थी, जिसमें रामसूरत (36), उसका भाई गोविंद (46) व परिवार के ही अमित (22) घायल हो गए थे। रामसूरत की तहरीर पर ओमप्रकाश, शंभू, सूबेदार व रामकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका था। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed