{"_id":"3126c243f94b8d2cb2e05231851a9aec","slug":"capsizing-12-students-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस पलटने से 12 छात्र घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस पलटने से 12 छात्र घायल
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र
Updated Mon, 27 Jul 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरगांवा से सिंगरौली के लिए आ रही निजी बस सोमवार की सुबह आठ बजे के करीब मोरवा तिराहे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में बस में सवार 12 छात्र घायल हुए।
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बस चालक सामने जा रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी दुर्घटना हुई। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मोरवा में भर्ती कराया गया।
सुबह नजी बस बरगावां से सिंगरौली इसमें ज्यादातर डीएवी सिंगरौली और क्राइस्त ज्योति सिंगरौली के स्कूली बच्चे सवार थे। बस आठ बजे के करीब जैसे ही बस मोरवा तिराहे पर सर्किट हाउस के नजदीक पहुंची, ट्रेलर को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने बस का शीशा तोड़कर यात्रियों और बच्चों को बाहर निकाला गया, जिसमें विजय मुरुम (16) निवासी रेलवे स्टेशन, अनुज (14) निवासी रेलवे स्टेशन सिंगरौली, चड्डदन कुमार (14) निवासी बरगवां, विनोद साहू (15) बरगवां, रजनीश (12) निवासी गोदवाली, संतू विश्वकर्मा (11), सुमित साहू (14), राज (14) निवासी कसर, मोहन लाल (14) निवासी रेलवे स्टेशन मोरवा सहित बारह छात्र गंभीर रूप से घायल मिले, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरवा ले जाया गया।
वहां डा. पंकज सिंह ने बताया कि छात्रों सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। उधर, घटना के बाद बस चालक और खलासी फरार हो गए। पार्षद परमेश्वर पटेल, एमआईसी सदस्य विमल गुप्ता, अनिल झा ने अस्पताल पहुंचकर छात्रों का हाल जाना।