फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Came back to check on the complaint copies

शिकायत पर जांच के लिए वापस आईं कापियां

Thu, 21 Jan 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 21 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Came back to check on the complaint copies
बीटीसी वर्ष 2013 के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के बाद कापियों के साथ छेड़छाड़ की शिकायत से शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया। शिक्षा निदेशालय भेजी जा रहीं उत्तर पुस्तिकाएं बीच रास्ते से मंगा ली गई और उनमें छेड़छाड़ की जांच की गई। सब कुछ ठीक मिलने पर कापियों को पुन: सील कर निदेशालय को भेज दिया गया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार बीटीसी वर्ष 2013 के तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थियों की गुरुवार को तीन विषयों की परीक्षा थी। जिले में एक मात्र परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज में गुरुवार को तीन शिफ्ट में कंप्यूटर, हिंदी और संस्कृत की परीक्षा हुई।
विज्ञापन


इसके बाद यहां की प्रधानाचार्य उषा सिंह ने कापियों को सील पैक कराकर निदेशालय के लिए दो कर्मचारियों के साथ सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश इलाहाबाद रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने डायट प्राचार्य डा. सूर्यकांत त्रिपाठी से शिकायत कि कापियां राबर्ट्सगंज में ही हैं और उनसे छेड़छाड़ की जा रही है। इस शिकायत पर प्राचार्य ने कॉलेज की प्रधानाचार्य को राजकीय कन्या विद्यालय ही तलब किया और बीच रास्ते से ही कर्मचारियों को कापियों समेत बुला लिया।

काॅलेज परिसर में उन्होंने सील पैक की जांच की तो सब कुछ ठीक पाया गया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा नियामक कार्यालय में दूरभाष से वार्ता कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया


और फिर दो कर्मचारियों को कापियों के साथ नियामक कार्यालय के लिए रवाना कर दिया। डायट प्राचार्य डा. सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत मिली थी, जिसकी जांच की गई सबकुछ सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed