फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BSA awarded by seven teachers in Sonbhadra

बीएसए ने सात अध्यापिकाओं को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

Mon, 15 Mar 2021 07:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
BSA awarded by seven teachers in Sonbhadra
उच्च प्राथमिक विद्यालय सलखन नवाटोला के कार्यक्रम में शामिल शिक्षिकाएं। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सदर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सलखन में सोमवार को प्रेरणा ज्ञानोत्सव, मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रेरणा ज्ञानोत्सव के जरिये परिषदीय शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रेरणादायी गीत और बच्चों ने बालिका शिक्षा पर लघु नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत राम, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने किया। बीएसए ने कहा कि प्रेरणा ज्ञानोत्सव के जरिये बच्चों में बेहतर शिक्षा के गुर विकसित किए जाएं। मिशन प्रेरणा का लक्ष्य पूरा किया जाए। उन्होंने मिशन शक्ति के जरिए महिलाओं को स्वावलंबी बनाने, उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने पर जोर दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष का स्वागत न्याय पंचायत नोडल शिक्षक अजय कुमार यादव ने किया। बीएसए ने वरिष्ठ प्रधानाध्यापिकाओं रजनी राजवंश, अनीता जायसवाल, माधुरी कश्यप, पिंगला देवी, रीता देवी, सिंधु मिश्रा व पूजा सेठ को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अटेवा की प्रदेश अध्यक्ष रंजना सिंह ने सभी का माल्यार्पण किया। सोफिया ने महिला सशक्तिकरण पर प्रभावी भाषण दिया। संचालन सिंधु मिश्रा ने किया। यहां शिव नाडर फाउंडेशन के विपिन शुक्ला, राम किशुन यादव, विनोद पांडेय, संदीप सिंह, अशोक मिश्रा, सनोज सिंह, राजेश, नवीन गुप्ता, राजेेंद्र कुमार, मधु मिश्रा, अंकुश कुमारी, दिप्ती नवल भारती, अंतिमा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed