{"_id":"667486db5f3e80b3b5059104","slug":"brother-in-law-killed-sister-in-law-by-cutting-her-with-an-axe-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-114481-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पंचायत के दौरान देवर ने भाभी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पंचायत के दौरान देवर ने भाभी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के कनछ गांव में बृहस्पतिवार की सुबह अवैध संबंधों को लेकर देवर ने भाभी की हत्या कर दी। पंचायत के दौरान ही उसने कुल्हाड़ी से सिर, गर्दन और कंधे पर कई वार किए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया।
एएसपी, सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। कनछ गांव के पकरी टोला निवासी सत्येंद्र यादव की शादी वर्ष 2012 में साेनी देवी (32) से हुई थी। सत्येंद्र गाड़ी चलाता है और अक्सर घर से बाहर रहता है। आरोप है कि पति के घर से बाहर होने के चलते महिला का गांव के एक युवक से अवैध संबंध हो गया था।
घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। बुधवार को ही इसे लेकर चोपन थाने में पंचायत हुई और फिर विवाद सुलझाकर सत्येंद्र पत्नी को लेकर घर आ गया। बृहस्पतिवार की सुबह फिर गांव में पंचायत बुला दी गई। प्रधान समेत कई अन्य लोग पंचायत में मौजूद थे।
विज्ञापन
बातचीत चल रही थी, इसी दौरान सत्येंद्र का छोटा भाई मनोज वहां पहुंच गया। पास में रखी कुल्हाड़ी से भाभी सोनी पर वार कर दिया। उसने सिर, कंधे और गर्दन के पास तीन वार और कंधे पर तीन वार किए। गंभीर चोट आने से महिला लहूलुहान होकर गिर गई।
मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर चोपन पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी कालू सिंह, सीओ सिटी डॉ. चारू द्विवेदी ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि अवैध संबंधों को लेकर देवर ने भाभी की हत्या की है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।