{"_id":"669809518f72047143036c5a","slug":"brother-in-law-accused-of-murdering-sister-in-law-arrested-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-115600-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: भाभी की हत्या का आरोपी देवर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: भाभी की हत्या का आरोपी देवर गिरफ्तार
विज्ञापन
विंढमगंज थाना क्षेत्र से महज छह किमी दूर झारखंड के नगर उंटारी थाना अंतर्गत अमरसरई कुंबा खुर्द में भाभी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उसे विंढमगंज रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। उसने संपत्ति विवाद में भाभी की हत्या की बात स्वीकार की।
गत शनिवार काे अमरसरई कुंबा गांव में देवर ने भाभी रीना देवी (35) की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही वह फरार था। रीना देवी का मायका विंढमगंज थाना अंतर्गत धरतीडोलवा ग्राम में है। पत्नी राजकुमार उरांव बोकारो स्टील प्लांट जमशेदपुर में मजदूरी करता है।
घर में सिर्फ रीना देवी व उसके बच्चे मौजूद थे। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मृतका के पिता मानिकचंद उरांव की तहरीर पर नगर उंटारी पुलिस केस दर्ज कर आरोपी देवर की तलाश कर रही थी। मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी विजय उरांव को विंढमगंज रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
नगर उंटारी के थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने बताया कि विंढमगंज थाना के सहयोग से आरोपी विजय उरांव को गिरफ्तारी किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।