{"_id":"690cf8e3ac2a0a057900af82","slug":"bride-robbery-gang-busted-mother-daughter-and-son-in-law-arrested-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-136997-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा, मां-बेटी, दामाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा, मां-बेटी, दामाद गिरफ्तार
विज्ञापन
म्योरपुर पुलिस के साथ लूट के आरोपी। स्रोत पुलिस
म्योरपुर। जिले में एक और लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा हुआ है है। आईजीआरएस के जरिए मिली शिकायत पर म्योरपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को मां-बेटी और दामाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विवाह के इच्छुक युवकों से संपर्क कर उन्हें अपना शिकार बनाते थे। गिरोह के सरगना सहित दो आरोपियों की तलाशी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
राजस्थान के जालौर जिला निवासी रमेश कुमार ने आईजीआरएस के जरिए ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि शादी के बहाने उनसे धोखाधड़ी की गई और डेढ़ लाख नकदी और जेवर लूट लिए गए। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर म्योरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। छानबीन में प्राथमिक तौर पर पांच नाम सामने आए। इसमें दुल्हन की भूमिका निभाने वाली विंढमगंज थाना क्षेत्र मुड़िसेमर निवासी रानी कुमारी, उसका पति रवि रंजन मौर्या, रानी की मां म्योरपुर के सुपाचुआ निवासी माया देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से लूटे गए जेवर और 9500 रुपये नकद बरामद किए गए। थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे ने मुताबिक आरोपियों के पास से एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल, नकदी और विवाह के समय पहना गया लाल जोड़ा बरामद किया गया है। चिन्हित किए गए कृष्ण कुमार, राजू माली के साथ इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और पुराने मामलों के बारे में जांच की जा रही है।
--
कराते थे नकली शादी, मौका मिलते ही भाग जाती थी दुल्हन
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह का सदस्य रॉबर्ट्सगंज के बहुअरा भैरवा गोबर निवासी कृष्णा मौर्या और उसका साथी राजू माली विवाह के इच्छुक युवकों से संपर्क करते थे। वर पक्ष से मोटी रकम लेकर नकली विवाह कराया जाता था। शादी के बाद दुल्हन मौका देखकर जेवर, नकदी और सामान लेकर फरार हो जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों ने यह भी कबूला कि उन्होंने 29 अक्तूबर को भी इसी तरीके से एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया था। वारदात के बाद वे लूटे गए जेवर बेचने रॉबर्ट्सगंज जा रहे थे तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।