फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Breathing becomes labored in cold 8-10 patients are admitted daily

बरतें सावधानी: ठंड में फूलने लगीं सांसें, रोज भर्ती हो रहे 8-10 मरीज; डॉक्टर दे रहे मरीजों को ये खास सलाह

Wed, 01 Jan 2025 06:30 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 01 Jan 2025 06:30 PM IST
सार

ठंड में बुजुर्गों व बच्चों में वायरल बुखार, खांसी-जुकाम जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं।इसके अलावा दमा, अस्थमा व सांस लेने में दिक्कत के मरीज भी बढ़ गए हैं। ऐसे में डॉक्टर सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Breathing becomes labored in cold 8-10 patients are admitted daily
Hospital - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दी में शीतलहर लोगों की दिक्कतें बढ़ाने लगी है। सुबह और शाम के समय गलन भरी ठंड का अहसास हो रहा है। इससे जहां बुजुर्गों की दिक्कतें बढ़ गई हैं तो वहीं बच्चे और युवाओं पर भी इसका असर देखा जाने लगा है।
विज्ञापन


वायरल बुखार, खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। इसके अलावा दमा, अस्थमा व सांस लेने में दिक्कत के मरीज भी बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 8-10 मरीज भर्ती हो रहे हैं। चिकित्सक अस्थमा के मरीजों को सुबह-शाम बाहर न घूमने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में चार दिनों पूर्व बारिश के बाद से शीतलहर का असर दिखाई दे रहा है। कोहरे का प्रभाव भी बढ़ा है। जिले के निजी और सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में पहुंचने वाले 50 फीसदी मरीज सांस संबंधित बीमारियों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों पर गौर करें तो रोजाना सांस और दमा के आठ से दस मरीज भर्ती हो रहे हैं। कइयों को ऑक्सीजन देना पड़ रहा है। इसी तरह निजी अस्पतालों में भी लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed