फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   boy sunk in the cannal

नाले में डूबने से बालक की मौत

Thu, 03 Nov 2016 11:26 PM IST
सोनभद्र
सोनभद्र Updated Thu, 03 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
boy sunk in the cannal
नाला
थाना क्षेत्र के पिपरखाड़ गांव में चमराखाड़ी नाले पर बने रपटे पर से फिसल कर नाले में डूबने से कोन थाना क्षेत्र के रोरवा गांव निवासी सूरज (12) पुत्र बाबूलाल की मौत हो गई। ग्रामीणों ने रपटा को ऊंचा किए जाने और मुआवजा की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर कचनरवा-भालूकुदर मार्ग को जाम कर दिया। दुद्धी एसडीएम से दूरभाष पर बातचीत में आश्वासन मिलने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन


बता दें कि सूरज पिपरखाड़ गांव के चमराखाड़ी बस्ती में अपने नाना के यहां रहता था। वह कक्षा 3 का छात्र था। नाले को पार कर गुरुवार को दूकान पर कुछ सामान लेने जा रहा था कि अचानक पैर फिसल गया और नाले के गहरे पानी में डूब गया। जब तक लोग बचाने के लिए पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। रपटे के ऊपर अभी भी 2 से 3 फीट पानी लगा हुआ है। करीब 50 घरों के लोग उसके ऊपर से ही गांव के मुख्य मार्ग पर आते हैं।
विज्ञापन


 इसके अलावा चमराखाड़ी बस्ती के लोगों को गांव में आने-जाने के लिए कोई मार्ग नही है। ग्रामीणों ने रपटा को ऊंचा किए जाने और मुआवजा की मांग को लेकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। कोन पुलिस के जरिए दुद्धी एसडीएम भानु प्रताप सिंह से दूरभाष पर बातचीत कराए जाने के बाद मिले आश्वासन पर लोग शांत हो गए। इसके बाद आवागमन शुरू हो गया। प्रदर्शन करने वालों में विजय शंकर तिवारी, मुकेश तिवारी,अजय बैगा, बृजेश, उदय, अरविंद, शुभम, रामप्रवेश, बचलू, बुद्धू आदि  शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed