फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Inspection of sugar stocks at three establishments

Sonebhadra News: तीन प्रतिष्ठानों पर की गई चीनी के स्टॉक की जांच

Tue, 25 Aug 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Inspection of sugar stocks at three establishments
घोरावल नगर में किराना दुकानों पर चीनी की कीमत, उपलब्धता और जांच का निरीक्षण करती टीम। स्रोत स्व
घोरावल। चीनी की कीमत और उपलब्ध स्टॉक की स्थिति को लेकर सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने घोरावल नगर में तीन प्रमुख चीनी व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। एसडीएम विशाल कुमार के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया और व्यापारियों को निर्धारित मात्रा के अनुरूप ही चीनी का भंडारण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों पर स्टॉक बोर्ड लगाने और दुकान के सामने चीनी की रेट सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने को कहा। साथ ही निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर चीनी की बिक्री न करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

प्रशासनिक टीम के नगर में पहुंचने और निरीक्षण की जानकारी फैलते ही कई किराना व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। इससे करीब दो घंटे तक बाजार में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। एसडीएम विशाल कुमार ने बताया कि तीन व्यापारियों के प्रतिष्ठानों की जांच की गई है। व्यापारियों को स्टॉक रजिस्टर नियमित रूप से अपडेट रखने, रेट सूची प्रदर्शित करने और निर्धारित दर पर ही चीनी की बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिक कीमत पर चीनी बेचने की शिकायत या जांच में अनियमितता मिलने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ विपणन निरीक्षक गयापाल वर्मा, एमओ अभिषेक कुमार श्रीवास्तव और आपूर्ति निरीक्षक अखिलेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed