फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Class 1 student dies after being buried under collapsed mud wall.

Sonebhadra News: कच्ची दीवार ढही, दबने से कक्षा एक के छात्र की मौत

Tue, 25 Aug 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Class 1 student dies after being buried under collapsed mud wall.
मृतक ओमराज की फाइल फोटो
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल ग्राम पंचायत के खरवारी टोला में सोमवार की शाम हुई तेज बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर ओमराज (8) की मौत हो गई। वह कक्षा-एक का छात्र था। म्योरपुर थानाक्षेत्र के किरबिल ग्राम पंचायत के खरवारी टोला निवासी देव प्रसाद का पुत्र ओमराज सोमवार को स्कूल से पढ़कर घर आया था। वह बिना खाना खाए ही बाहर खेलने चला गया। इसी दौरान तेज बारिश और गरज-चमक के बीच कच्ची दीवार गिर गई और ओमराज मलबे के नीचे दब गया। परिजन काफी देर तक उसकी इधर-उधर तलाश करते रहे। इसी बीच दीवार गिरने की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर बालक को बाहर निकाला। आनन-फानन परिजन ओमराज को सीएचसी म्योरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed