फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Blow ten thousand from the woman's bag in the bank premises

बैंक परिसर में महिला के झोले से दस हजार उड़ाए

Mon, 21 Mar 2022 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Blow ten thousand from the woman's bag in the bank premises
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के सलैयाडीह स्थित इंडियन बैंक की शाखा में महिला खाताधारक के झोले से उचक्कों ने दस हजार रुपये उड़ा दिए। महिला ने रुपये निकालकर अपने झोले में रखे। कुछ ही देर बाद रुपये गायब हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक के सीसी टीवी फुटेज खंगाले। काफी प्रयास के बाद भी उचक्कों का सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

केवाल ग्राम निवासी मुन्नी देवी पत्नी रामचंद्र पनिका अपनी बीमारी के इलाज के लिए बैंक से पैसा निकालने गई थी। खाते से दस हजार रुपये निकालने के बाद उन्होंने रुपये अपने झोले में रख लिया। मैनेजर से पासबुक पर प्रिंट कराने के बारे में बात करने लगीं। कुछ देर बाद जब नजर झोले पर पड़ी तो नीचे से ब्लेड से कटा और उसमें रखे रुपये नदारद देख सन्न रह गईं। शाखा परिसर में ही वह रोने लगीं। शाखा प्रबंधक रविकांत ने इस बारे में छानबीन की तो रुपये गायब होने की पुष्टि हुई। सूचना पाकर एसआई शिव कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेते हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस ने शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed