फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP workers pulled Ekta March

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला एकता मार्च

Sat, 31 Oct 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 31 Oct 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
BJP workers pulled Ekta March
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं ने राबर्ट्सगंज के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृहसे एकता मार्च निकाला।
विज्ञापन


नगर भ्रमण कर लोगों को एकता और भाईचारे का संदेश दिया। फिर चाचा नेहरू पार्क में पहुंचकर सभा की। इस दौरान सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे की अगुवाई में निकला जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान कार्यकर्ता सरदार पटेल अमर रहे का नारा बुलंद कर रहे थे। चाचा नेहरू पार्क में पहुंचकर जुलूस सभा के रूप में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरदार पटेल के विचार और कार्य प्रेरणादायी हैं। उन्होंने जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग किया। कहा कि किसानों का ऋण माफ किया जाए क्यों कि किसान ही देश की पहचान हैं।

क्षेत्रीय मंत्री गोविंद यादव और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि पटेल अपने मजबूत इरादों के लिए जाने जाते थे। उनके मजबूत हौसलों के लिए ही उन्हें लौह पुरूष की उपाधि दी गई।


पूर्व संगठन मंत्री रामलखन सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

कार्यक्रम में अरूण प्रताप सिंह, अजीत चौबे, अभिषेक सिंह चंदेल, आलोक सिंह, सूर्यमणि तिवारी, अशोक मिश्रा, अनूप तिवारी, कमलेश चौबे, रतन लाल गर्ग, आनंद मिश्रा, संतोष शुक्ला, जोखन सिह, संजय जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed