फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP's cleanliness, gave the message of cleanliness

भाजपाइयों ने की सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश

Tue, 20 Sep 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP's cleanliness, gave the message of cleanliness
सोनभद्र रोडवेज बस स्टैंड परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पखवाडा पर सफाई करते भाज - फोटो : SONBHADRA
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा समर्पण पखवाड़ा के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर के रोडवेज बस स्टैंड पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सफाई की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रथम लक्ष्य स्वच्छता व उत्तम स्वास्थ्य है। नगर मंडल अध्यक्ष बलराम सोनी, दिनेश गुप्ता, बूथ अध्यक्ष छोटू खां, महामंत्री विनोद सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

केकराही: पीएचसी परिसर में मंडल अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने फीता काटकर स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। परिसर की सफाई की। फिर मरीजों को निशुल्क फल, खाद्य सामग्री के साथ दवाइयां बांटी गई। अधीक्षक डॉ. डीके चतुर्वेदी, महामंत्री मनीष मिश्र, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, मंत्री अमरनाथ मौर्य, बूथ अध्यक्ष आनंद केशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुद्धी: सेवा पखवाड़ा पर स्वच्छता अभियान संयोजक व जिलामंत्री दिलीप पांडेय, मंडल संयोजक आयुष्मान राय के नेतृत्व में दुद्धी नगर पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, सुमित सोनी, मोनू, गोरखनाथ अग्रहरि आदि ने स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की। म्योरपुर: भाजपा के वरिष्ठ नेता सोना बच्चा अग्रहरी, दीपक सिंह, जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार, मोहरलाल खरवार, सुजीत सिंह, अमरकेश सिंह, चंद्रभूषण मिश्र, अमित रावत आदि ने सफाई की।

ओबरा: भाजपा ओबरा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमति देवी ने सुभाष चौराहे पर स्वच्छता अभियान चलाकर नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed