{"_id":"67718313751ae6f9ea05cd5a","slug":"bike-riding-youth-dies-in-road-accident-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-122419-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
मांची थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम पिकनिक मनाकर लौट रहे एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पाेस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन कला निवासी संतोष (35) पुत्र सूर्यबली पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बरबसपुर गांव स्थित अपने ससुराल गया हुआ था। शनिवार की सुबह बाइक से अपने दूर के एक रिश्तेदार के साथ मांची थाना इलाके में स्थित पिकनिक स्पॉट गया था। जहां कुछ लोगों के साथ पार्टी हुई थी। शाम के वक्त दोनों बाइक से लौट रहे थे।
इस बीच मांची के झरिया में बाइक अनियंत्रित होने से दोनों हादसे का शिकार हो गये। इलाका सुनसान होने के कारण रात आठ बजे के करीब परिजनों व पुलिस को घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्यक ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल रिश्तेदार को किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।