{"_id":"674cb3da88c304317a0470a4","slug":"bike-riding-youth-dies-after-being-hit-by-tractor-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-121135-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी स्थित एक निजी महाविद्यालय के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले शिवम त्रिपाठी (25) ओबरा के सेक्टर तीन में अपने परिजनाें के साथ रहते थे। जो पास के ही एक मेडिकल स्टोर पर काम करते थे। प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले उनके मौसा के घर मांगलिग कार्यक्रम था, जिसमें शिरकत करने के लिए वह बाइक से जा रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य शनिवार को ही बस से चले गए थे।
घरवालो के मना करने के बावजूद शिवम बाइक से ही प्रतापगढ़ जाने के लिए रविवार को ओबरा से निकला था। दोपहर 12 बजे के बाद वे रॉबर्ट्सगंज के हिंदुआरी चौकी के देवरा राजा स्थित एक महाविद्यालय के समीप पहुंचा था कि इसी समय मिर्जापुर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में वह आ गए। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को मोर्चरी में रखवा दिया।