फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike riding principal dies after colliding with buffalo

Sonebhadra News: भैंस से टकराकर बाइक सवार प्रधानाचार्य की मौत

Sun, 17 Sep 2023 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bike riding principal dies after colliding with buffalo
कोतवाली क्षेत्र के सोतिल गांव में शनिवार की शाम सड़क पर अचानक आई भैंस से टकराकर बाइक सवार प्रधानाचार्य की मौत हो गई। बाजार से सामान खरीदकर लौटते समय यह हादसा हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। शिक्षकों में भी शोक छा गया।
विज्ञापन

सोतिल गांव निवासी सेवालाल गुप्ता (59) घोरावल विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोराही में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। शनिवार की शाम वह बाइक से घरेलू जरूरत का सामान खरीदने निकले थे। सामान खरीदकर शाम करीब पांच बजे घर लौट रहे थे। सोतिल गांव में ही प्राथमिक विद्यालय के पास तालाब के भीटे पर कुछ भैंस पानी पीने गई थीं। उन्हीं में से एक भैंस अचानक दौड़कर सेवालाल गुप्ता की बाइक के सामने आ गई। भैंस से टकराकर सेवालाल सड़क पर गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई। परिजनों ने उन्हें राबर्ट्सगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देख वाराणसी रेफर कर दिया। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान रविवार दोपहर बाद उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक सेवालाल के 2 पुत्र और 4 पुत्रियां हैं। उनकी मौत से बेसिक शिक्षा विभाग में शोक छा गया। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह, एसआरजी संजय मिश्रा, अशोक त्रिपाठी, विनोद कुमार, अशोक चौबे, अखिलेश सिंह, दीनबंधु त्रिपाठी आदि ने शोक व्यक्त किया है। उनकी मौत की खबर सुनकर घोरावल में चल रही साहू, तैलिक राठौर महासभा की रथयात्रा में शामिल लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed