फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike riding miscreants snatched ten thousand rupees

Sonebhadra News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से दस हजार रुपये छीने

Mon, 07 Aug 2023 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants snatched ten thousand rupees
अनपरा। थाना क्षेत्र के डिबुलगंज इलाके में सोमवार को दिन दहाड़े बाइक सवार उचक्कों ने महिला से दस हजार रुपये छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये। इस दौरान महिला को गंभीर चोटें आई है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

पिपरी सोनवानी निवासी सावित्री सिंह (45) पत्नी सोमारू सिंह सोमवार को काशी मोड़ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में पैसा निकालने के लिए गई थी। दोपहर में बैंक से वह दस हजार रुपये निकालकर घर जा रही थीं। डिबुलगंज में अचानक बाइक से पहुंचे दो उच्चकों ने महिला के हाथ से रुपये से भरा झोला छीन लिया। इस दौरान महिला भी झोले को मजबूती से पकड़े रही। बाइक सवार महिला को काफी दूर तक घसीटते रहे और पकड़ ढीली होते ही रुपये लेकर फरार हो गये। इस दौरान महिला को गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों ने घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की। इस संबंध में अनपरा थानाध्यक्ष का कहना है कि सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed