फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider returning from the fair went out of control and fell into the canal, died

Sonebhadra News: मेले से लौट रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर नहर में गिरा, मौत

Sat, 08 Feb 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bike rider returning from the fair went out of control and fell into the canal, died
रामगढ़। पन्नूगंज के नेवारी गांव के पास अनियंत्रित होकर कर्मनाशा नहर में गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक नल राजा मंदिर के पास लगे मेले को देख कर लौट रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीब सवा माह पहले ही उसे बेटा हुआ था। परिवार इसकी खुशी मना रहा था। पिता की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि पन्नूगंज के शिकरिया गांव निवासी जोखन बिंद अपने साढू पड़री कला निवासी बलेश्वर बिंद के साथ नल राजा मंदिर पर मेला देखने गया था। वापसी में वह साढ़ू को पड़री कला छोड़ कर देर शाम घर लौट रहा था। लौटते वक्त नेवारी गांव के पास जोखन अनियंत्रित होकर बाइक समेत कर्मनाशा कट नहर में गिर गया। हादसे में जोखन बिंद (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले जाया गया। वहां डाॅक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोढ़ी जाते समय रास्ते में जोखन बिंद की मौत हो गई। पन्नूगंज थाना प्रभारी दिनेश प्रताप पांडेय का कहना है कि युवक की मौत नहर में गिरने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

---
चार माह पहले राजस्थान से आया था घर
जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर शुक्रवार को पहुंचे जोखन के छोटे भाई संतोष ने बताया कि जोखन राजस्थान के भिवाड़ी में रहकर काम करता था। चार माह पहले वह घर आए थे, तब से घर ही था। मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मां चंपा देवी और पत्नी पुष्पा के साथ परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। घरवालों के मुताबिक जोखन की चार संतानें हैं। इसमें सबसे बड़ी बेटी अंशिका (8), चांदनी (4), अर्पिता ढाई साल की है। तीन बेटियों के बाद गत 30 दिसंबर को बेटे अभिषेक का जन्म हुआ था। दुधमुंहे पुत्र के साथ ही तीन पुत्रियों के सिर से पिता का साया छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed