फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider returning from duty dies in road accident

Sonebhadra News: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत

Tue, 05 Mar 2024 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Bike rider returning from duty dies in road accident
बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर नकटू के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ड्यूटी से घर लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया।
विज्ञापन

नेमना राजेश पाल (30) पुत्र रामरतन पाल निवासी स्थानीय परियोजना में एक ठेकेदार के माध्यम से श्रमिक के रूप में काम करता था। सोमवार की रात वह ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था। नकटू के पास विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। युवक को सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को आनन-फानन रिहंद परियोजना के धन्वंतरि चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुन परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हुई है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

----
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
राजेश पाल के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। घटना के बाद से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। एक बेटा अभी छह माह का ही है। सबसे बड़ी बेटी सुषमा पांच वर्ष, प्रीति तीन वर्ष, सूरज दो वर्ष का है। बच्चों को यह पता नहीं कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं है। अपनी मां को रोता देख वह भी उससे लिपट कर बिलख रहे थे। इस कारुणिक दृश्य को देखकर लोगों की आंखें भर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed