फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider dies after colliding with tractor-trolley

Sonebhadra News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत

Thu, 12 Dec 2024 11:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:43 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with tractor-trolley
बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर शाम बाइक सवार व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। जगरनाथ (55) पुत्र स्व.नान्हू गुप्ता निवासी दरनखांड़ बभनी मंगलवार को साप्ताहिक बाजार करके अपने घर दरनखांड़ जा रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही रेंज आफिस के आगे बढ़े, वहां ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने पीआरबी 112 को सूचित किया। पुलिस व ग्रामीणों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए।
विज्ञापन

जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जगरनाथ की हालत बिगड़ती जा रही थी। हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां रात में उन्होने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि मौत वाराणसी में हुई है। इसलिए वहीं पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed