फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider dies after being hit by a car

Sonebhadra News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Mon, 14 Aug 2023 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a car
शक्तिनगर। सीमा से सटे सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र में स्थित परसोहर गांव में सोमवार की सुबह चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक फुलझर निवासी देव नारायण बैगा (32) व रमेश बैगा बाइक पर किसी काम से बरगवां जा रहे थे। तभी चितरंगी तरफ से आ रही कार ने परसोहर पेट्रोल टंकी के पास बाइक सवार को चपेट में ले लिया। मौके पर ही देव नारायण बैगा की मौत हो गई। रमेश बैगा गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया। लापरवाह कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि कार वाहन राजेश कुमार गुप्ता के नाम से रजिस्टर्ड है। वाहन कौन चला रहा था इसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed