फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike maiden wife prevented

बाइक के लिए पत्नी को मायके जाने से रोका

Sat, 14 May 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 14 May 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
 ऊचका गांव में शुक्रवार को मनपसंद बाइक नहीं मिली तो पति ने पत्नी को मायके भेजने से इंकार कर दिया। विदाई कराने गए मायके वालों और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई की नौबत आ गई। रात में ही लड़की के मायके वालों ने शाहगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। शनिवार की सुबह पुलिस ने ससुराल पक्ष से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। जब विदाई के लिए राजी हुआ तो पुलिस ने छोड़ दिया। 
विज्ञापन



 राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बरकरा के केशरी ने बेटी की शादी 28 अप्रैल को शाहगंज थाना क्षेत्र के ऊचका गांव हुई है। केशरी की माने तो आर्थिक तंगी के चलते शादी के दिन दामाद को बाइक नहीं दे सका। शुक्रवार को लड़की की विदाई कराने के लिए उसके पिता बजाज कंपनी की एक बाइक लेकर गए। लड़की के पिता का आरोप है कि उसके दामाद ने दूसरी कंपनी की बाइक लेने की बात कहते हुए बेटी की विदाई करने से इंकार कर दिया। इस दौरान लड़के के घरवाले उससे और साथ में गए लोगों के साथ कहासुनी करने लगे। रात करीब नौ बजे लड़की के पिता शाहगंज थाना पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब दस बजे थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने ऊचका से विवाहिता की विदाई न करने वाले उसके पति सहित तीन को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों के बीच पंचायत होने के बाद ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता की विदाई करने के लिए राजी हो गए। वहीं लड़का ने बाइक लेने से इंकार कर दिया है। वहीं एसओ शाहगंज ने बताया कि समझौता हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed