{"_id":"66fc7503e6c7145c310447b4","slug":"bike-collides-with-culvert-one-dead-three-friends-injured-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-118727-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पुलिया से टकराई बाइक, एक की मौत, तीन दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पुलिया से टकराई बाइक, एक की मौत, तीन दोस्त घायल
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना के गुरमुरा के पास बेकाबू होकर बाइक पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। उन्हें चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया।
चोपन गांव निवासी प्रभात गुप्ता (21), धीरज निषाद (21), करण निषाद (19) व कमलेश गोंड (18) एक ही बाइक पर सवार होकर चोपन बाजार से हाथीनाला की तरफ जा रहे थे।
देर रात गुरमुरा बाजार के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया में टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रभात गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चोपन सीएचसी पहुंचाया। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसओ विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।