{"_id":"68144497a6f26d58560f79ac","slug":"bike-collided-with-tractor-one-youth-died-another-seriously-injured-in-sonbhadra-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत; 19 दिन पहले हुई थी एक युवक की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत; 19 दिन पहले हुई थी एक युवक की शादी
Fri, 02 May 2025 09:35 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 02 May 2025 09:35 AM IST
सार
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में निमंत्रण से लौटते समय असनहर गांव के पास एक बाइक ट्रैक्टर से टकराई। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
दोनों मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के बभनी-बीजपुर मार्ग पर गुरुवार की देर रात असनहर गांव के पास बाइक सवार दो युवक ट्रैक्टर से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हुई।
विज्ञापन
निमंत्रण में शामिल होकर लौट रहे थे लोग
चपकी गांव से निमंत्रण में शामिल होकर लौट रहे उमेश कुमार (21), पुत्र नरेश कुमार, एवं मनोज कुमार (27), पुत्र अम्बेलाल, निवासी दरनखांड, बाइक से बभनी की ओर जा रहे थे। रास्ते में असनहर गांव के पास उनकी बाइक एक ट्रैक्टर से पीछे से जा टकराई।
विज्ञापन
19 दिन पहले हुई थी मनोज की शादी
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उमेश कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनोज कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां शुक्रवार की सुबह उसकी भी मौत हो गई। मनोज की गत 13 अप्रैल को ही शादी हुई थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; वाराणसी में दबंगों का दुस्साहस: विवाद सुलझाने पहुंचे थाना प्रभारी का फोड़ा सिर, CUG मोबाइल भी तोड़ा; एक गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि मनोज अपने साथी उमेश के साथ चपकी गांव में अपने मामा के घर निमंत्रण में शामिल होने गया था और लौटते समय यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।