{"_id":"583b156c4f1c1b3e34088237","slug":"belahi-banded-retain-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेलाही बंधी से पानी का रिसाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेलाही बंधी से पानी का रिसाव
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sun, 27 Nov 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
लोढी स्थित भेलाही बंधी से पानी रिस रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के लोढ़ी गांव में स्थित भेलाही बंधी से रिसाव शुरू हो गया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया है। इस बंधी से राबर्ट्सगंज नगर में पानी की आपूर्ति होती है। मामला संज्ञान में आने पर एडीएम रामचंद्र ने नगर पालिका के ईओ को पानी रिसाव की जांच कर अविलंब रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
भेलाही बंधी से पाइपलाइन के जरिए राबर्ट्सगंज के ब्र्रम्हनगर, मेन मार्केट, उत्तर मोहाल, नई बस्ती, अंबेडकर नगर, विकास नगर, अशोक नगर, दीप नगर समेत अन्य मोहल्लों मेें पेयजलापूर्ति की जाती है। अगस्त 2016 में अत्यधिक बारिश होने की वजह से वर्तमान में बंधी लबालब भरी हुई हैै। हालांकि पिछले कुछ दिनों से बंधी के उत्तरी और पूर्वी कोने के समीप पानी का रिसाव शुरू हो गया हैै।
हालात यह है कि दिन-प्रतिदिन पानी का रिसाव तेज हो रहा है। इससे बंधी के आसपास रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि जिस स्थान पर रिसाव हो रहा है उससे करीब तीन सौ मीटर दक्षिण पूर्व में बंधी टूट चुकी हैै। बंधी टूटने पर काफी क्षति हुई थी। यहां तक की राजमार्ग बह गया था। बंधी से पानी का रिसाव शुरू होने की सूचना पर अपर जिलाधिकारी रामचंद्र ने कहा कि भेलाही बंधी में अत्यधिक पानी हैै।
विज्ञापन
ऐसे मेें बंधी से पानी का रिसाव होना गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार को पानी का रिसाव कैसे हो रहा है और रिसाव बंद कैसे होगा और बंधी की मरम्मत कैसे होगी इस बारे जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया हैै।