सोनभद्र। पंचायत चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को सदर एसडीएम कृपा शंकर पांडेय, सिटी सीओ राजकुमार तिवारी, नगर पालिका ईओ द्वारा राबर्ट्सगंज नगर और आसपास के गांवों में भ्रमण कर सरकारी भवनों पर लगे बैनर और पोस्टरों को हटवाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए घरों में रहने की सलाह दी।
जिलाधिकारी अधिकारी अभिषेक सिंह ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, सीओ समेत अन्य अधिकारियों को आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया। उक्त निर्देश के क्रम में बृहस्पतिवार को एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में आचार संहिता क उल्लंघन कर लगाए गए पोस्टर और बैनरों को हटवाया गया। एसडीएम डॉक्टर के.एस पांडेय ने बताया कि जिन-जिन प्रत्याशियों के बैनर पोस्टर चट्टी-चौराहों पर मिले हैं। उन उम्मीदवारों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए प्रचार-प्रसार करें। सीओ ने कहा कि अनावश्यक भीड़ लगाने पर कार्यवाही की जाएगी। जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में एक स्थान पर पांच से अधिक व्यक्ति खड़े नहीं रह सकते है। कोरोना के चलते बेवजह घरों से निकलने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।