फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bank employees accused of withdrawing money from account

Sonebhadra News: बैंक कर्मियों पर खाते से पैसे निकालने का आरोप

Sat, 16 Mar 2024 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Bank employees accused of withdrawing money from account
ओबरा। भारतीय स्टेट बैंक शाखा ओबरा के कर्मियों पर बेटी की शादी के लिए खाते में जमा लगभग ढाई लाख रुपये नाबालिग सह खातेदार बेटे को बहला फुसलाकर निकालने का आरोप लगाया है। मां बबली देवी ने समाधान दिवस पर शनिवार को ओबरा तहसील में प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में भलुआ टोला निवासी बबली देवी ने बताया कि एसबीआई शाखा ओबरा में सह खातेदार के रूप मे नाबलिग बेटे के साथ खाता है। कड़ी मेहनत कर खाते में पैसा बेटी की शादी के लिए रखा था। बैंक कर्मियों ने बहला फुसलाकर कर बिना मेरे संज्ञान में दिए खाते से लगभग ढाई लाख रुपये निकाल लिए हैं। बेटी की शादी तय होने के बाद तिलक पर जब पैसा नहीं निकल पाया तो मामले का खुलासा हुआ। पैसा नहीं निकलने पर बेटी की शादी भी टूट गई है। पीड़ित मां ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र पर एसडीएम ने ओबरा थाना प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया है। मामले में थाना प्रभारी देवीवर शुक्ला ने बताया कि जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------
चारों तहसीलों में सुनी गई फरियाद
घोरावल/दुद्धी। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां जिला स्तरीय अधिकारियाें ने लोगों की फरियाद सुनी। घोरावल तहसील में एसडीएम राजेश सिंह की अध्यक्षता में लोगों की शिकायतें सुनी गई। यहां कुल 57 मामले आए। इनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। दुद्धी तहसील में समाधान दिवस एसडीएम सुरेश राय की अध्यक्षता में हुआ। सभी प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। तहसीलदार अजीत सिंह, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, बीडीओ म्योरपुर हेमंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed