फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Aviral captured the Man of the Match trophy

मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी पर अविरल का कब्जा

Fri, 13 May 2022 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Aviral captured the Man of the Match trophy
अनपरा के सीआईएसएफ ग्राउंड में चल रहे तीन दिवसीय डबल इनिंग्स क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हो गया। इसमें दस वर्षीय अविरल सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी कर मैन आफ दी मैच की ट्राफी पर कब्जा जमाने में सफल रहे। उन्होंने दो पारियों में नौ विकेट लिया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर मनोबल बढ़ाने के लिए दानवीर सिंह ने उन्हें उपहार स्वरूप धनराशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

चंदन गुप्ता और इशित कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए और रोहित श्रीवास्तव ने शानदार शतक बनाया। इस मैच के दौरान आकाश ने 54 रन, अंशु 42, उज्ज्वल 25, समीर 20, आदर्श 15 और विशाल ने 13 रन बनाए। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा ने बताया कि ये डबल इनिंग्स क्रिकेट कराने का सारा श्रेय मुख्य अतिथि गुरुनानक क्रिकेट क्लब के पूर्व क्रिकेटर एवं वर्तमान में यूपीपीसीएल अलीगढ़ में कार्यरत दानवीर सिंह का रहा। मैच के अंतिम दिन भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं ऊर्जांचल में खेलों में सदैव बढ़ावा देने वाले अजीत सिंह कंग को सभी खिलाड़ियों ने बाएं हाथ में काली पट्टी बांधकर मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed