फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Auditorium will be built in Collectorate premises with Rs 22.93 crore, capacity will be 700

Sonebhadra News: 22.93 करोड़ से कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगा ऑडिटोरियम, 700 होगी क्षमता

Wed, 26 Feb 2025 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Auditorium will be built in Collectorate premises with Rs 22.93 crore, capacity will be 700
कलेक्ट्रेट परिसर में सात सौ लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम का निर्माण होगा। जिला खनिज फाउंडेशन से माध्यम से बनने वाला यह ऑडिटोरियम वातानुकूलित होगा। इसके लिए कलेक्ट्रेट के पिछले हिस्से में जगह चिह्नित की गई है।
विज्ञापन

ऑडिटोरियम के निर्माण से सांस्कृतिक, सामाजिक और प्रशासनिक कार्याें के आयोजन में सहूलियत होगी। अभी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए कोई स्थान न होने से खुले मैदान में टेंट लगाना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर ऑडिटोरियम निर्माण की मांग लंबे अरसे से होती रही है। महत्वपूर्ण बैठक हो, कोई प्रशिक्षण हो या अन्य कोई आयोजन प्रशासन को परिसर में ही टेंट लगाकर कार्यक्रम करना पड़ता है। बरसात के दिनों में समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन को कभी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की मदद लेनी पड़ती है तो कभी राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के परिसर की। उरमौरा स्थित डायट परिसर, तहसील परिसर, आरटीएस क्लब में भी टेंट लगाकर कार्यक्रम करने पड़ते हैं।
इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमीन चिह्नित कर ऑडिटोरियम निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे मंजूरी के साथ 22.93 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। ऑडिटोरियम करीब सात सौ लोगों की क्षमता का होगा और वातानुकूलित होगा। निर्माण कार्य के लिए प्रशासन कागजी औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया है।


कलेक्ट्रेट परिसर में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए जगह चिह्नित की गई है। करीब 22.93 करोड़ रुपये इस पर खर्च होंगे। कागजी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य आरंभ करा दिया जाएगा। -बद्रीनाथ सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article