फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Attendance of children increased by 13 percent in Nipun test

Sonebhadra News: निपुण टेस्ट में 13 फीसदी बच्चों की उपस्थिति बढ़ी

Sat, 16 Sep 2023 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Attendance of children increased by 13 percent in Nipun test
सोनभद्र। जिले के 2061 परिषदीय प्राथमिक,उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में दूसरे दिन शनिवार को निपुण असेसमेंट टेस्ट की परीक्षा हुई। इसमें कक्षा चार से लेकर आठ तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिले भर की औसतन उपस्थिति 87 फीसदी के करीब रही।
विज्ञापन

बच्चों में सीखने की क्षमता को बढ़ाने और उसका आकलन करने के उद्देश्य से जिले के परिषदीय स्कूलों में शुक्रवार और शनिवार को निपुण असेसमेंट टेस्ट (नेट) आयोजित किया गया। इसमें शुक्रवार को एक से तीन तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा हुई। शनिवार को कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की परीक्षा हुई। बच्चों के सीखने समझने के स्तर का मूल्यांकन करने के लिए आयाेजित निपुण असेसमेंट टेस्ट में कक्षा चार से आठ तक के 150385 बच्चे पंजीकृत थे। इनमें से 131315 छात्र-छात्राओं से परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

चतरा विकास खंड में 8694 के सापेक्ष 7682, म्योरपुर में 24950 के सापेक्ष 21678, सदर ब्लॉक 17055 के सापेक्ष 15654, नगवां 10106 के सापेक्ष 8261, दुद्धी में 15845 के 13792, कोन 10109 के सोपपे 8885, घोरावल में 19641 के 16976, बभनी ब्लाॅक में 10585 के सापेक्ष 9095, करमा में 10523 के सापेक्ष 9697 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस बार कक्षा चार से आठ तक की परीक्षा में शामिल बच्चों की उपस्थिति लगभग 87 फीसदी रही। पिछले फरवरी माह में हुई परीक्षा का उपस्थिति प्रतिशत 74 फीसदी था, जाे इस बार 13 फीसदी अधिक था। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी स्कूलों पर पर्यवेक्षक तैनात किए गए। सभी 67 न्याय पंचायतों में जिला स्तरीय अधिकारी औचक निरीक्षण पर रहे। इस दौरान बीएसए नवीन कुमार पाठक, डीसी सर्व शिक्षा अभियान जय किशोर वर्मा सहित अन्य ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed