फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Attempt to rape minor girl by showing knife accused abscond case registered in sonbhada

सोनभद्र: चाकू दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर आरोपी फरार, मुकदमा दर्ज

Sun, 02 Jan 2022 09:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 02 Jan 2022 09:49 PM IST
सार

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी हुई है। इससे पहले वादिनी ने खुद के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Attempt to rape minor girl by showing knife accused abscond case registered in sonbhada
नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास।

विस्तार

सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात एक महिला की तहरीर पर उसके रिश्ते के देवर पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। पहले महिला ने खुद के साथ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 30 दिसंबर की शाम पांच बजे उसके पड़ोस के एक युवक ने उनकी बेटी को घर में बर्तन धोने के लिए बुलाया। आरोप है कि लड़की के घर में जाते ही युवक ने दरवाजा बंद कर दिया। लड़की को चाकू दिखाकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।

विज्ञापन

लड़की ने शोर-मचाना शुरू किया तो युवक फरार हो गया। पीड़िता ने घर जाकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। लोकलाज की डर से पीड़िता की मां ने शनिवार को कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। उसी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

हालांकि रविवार को पीड़िता की मां ने तहरीर दी कि उसके बेटी के साथ घटना घटित हुई है। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि आरोपी राजू के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed