फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Attempt to rape by entering the house, married woman commits suicide by consuming poison

Sonebhadra News: घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

Fri, 03 Jan 2025 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape by entering the house, married woman commits suicide by consuming poison
बभनी। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात जहर खाने से विवाहिता की मौत हो गई। आरोप है कि ससुराल में रह रही विवाहिता पर कुछ लोग जबरन अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे। दो दिन पहले एक युवक ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि विवाहिता का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया था। लोकलाज के भय से विवाहिता ने जहर खा लिया।
विज्ञापन

विवाहिता (24) की शादी दो साल पहले हुई थी। उसे एक साल की बेटी है। पति गोवा में रहकर काम करता है। घर पर वह बेटी और वृद्ध ससुर के साथ रहती थी। बताते हैं कि बुधवार को गांव में एक जन्मदिन पार्टी थी। इसमें शामिल होने पड़ोसी गांव का एक युवक भी आया था। रात में वह विवाहिता के घर में घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद से विवाहिता आहत थी। उसने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां बृहस्पतिवार की रात उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे विवाहिता के चाचा ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर भतीजी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने हत्या का भी शक जताया। बभनी एसओ सदानंद राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल एक युवक पर दुष्कर्म के प्रयास में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

कोट...
विवाहिता का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया था। लोकलाज के भय से उसने जहर खा लिया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में पड़ोसियों की ओर से दुष्कर्म के प्रयास की बात कही जा रही है, जाे सही नहीं है। -प्रदीप सिंह चंदेल, सीओ, दुद्धी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed