फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Attack on old man sitting outside the house, death

घर के बाहर बैठे वृद्व पर हमला, मौत

Tue, 28 Jul 2020 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Attack on old man sitting outside the house, death
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के पुनर्वास प्रथम में सोमवार की शाम एक छुट्टा पशु एक वृद्ध पर हमला कर दिया। पशु के हमले से वृद्ध को गंभीर चोटें आई। परिजनों ने तत्काल उसे धनवंतरी चिकित्सालय रिहंद नगर बीजपुर में ले गए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । पशु पालक के खिलाफ आक्रोश है। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब छह बजे पुनर्वास प्रथम निवासी हरदेव प्रसाद 82 अपने घर के सामने बैठा था। तभी एक दौड़ता हुआ बैल आया और वृद्ध को मारने लगा। बैल के हमले से वृद्ध को पेट तथा आंतरिक चोटें आई। परिजनों ने तत्काल उसे धनवंतरी चिकित्सालय रिहंद नगर बीजपुर में उपचार के लिए ले गए। यहां उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। हरदेव के मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पशु पालक के खिलाफ आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इसके पूर्व भी बैल द्वारा कई बार लोगों पर हमला कर चुका है इसके बाद भी पशु पालक द्वारा बैल को बांध कर नहीं रखा जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्यामबहादुर यादव का कहना है कि मृतक के घरवालों ने घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed