फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Assistant Horticulture Inspector received death threats

सहायक उद्यान निरीक्षक को मिली जान से मारने की धमकी

Wed, 03 Nov 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Assistant Horticulture Inspector received death threats
सोनभद्र। लोढ़ी गांव स्थित जिला उद्यान कार्यालय परिसर में सोमवार को एक डीलर ने हंगामा मचाया। सरकारी कागजात फेंकते हुए सहायक उद्यान निरीक्षक से अभद्रता की। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने आरोपी डीलर के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिला उद्यान अधिकारी ने तहरीर में बताया है कि उनके अधीन कार्यरत सहायक उद्यान निरीक्षक विनय कुमार सिंह कार्यालय में थे। माइक्रोइरीगेशन का डीलर सोमवार को उनके कार्यालय में आया और गलत तरीके से कार्य करने के लिए दबाव देने लगा। उन्होंने डीलर की बात मानने से इंकार किया तो उसने टेबल पर रखे राजकीय कागजातों को फेंक दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। आरोप है कि डीलर ने हाथापाई की, जिसकी फुटेज सीसीटीवी कैमरे में दर्ज है। इससे पहले भी वह कई कर्मचारियों से अभद्रता कर चुका है। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने कहा कि तहरीर पर आरोपी डीलर के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। उधर, सहायक उद्यान अधिकारी ने कहा कि सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed