फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ASP reprimanded careless investigators

लापरवाह विवेचकों को एएसपी ने लगाई फटकार

Wed, 20 Jul 2022 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
ASP reprimanded careless investigators
नगर में मंगलवार की रात फोर्स के साथ एएसपी (मुख्यालय) विनोद कुमार ने पैदल गश्त किया। इस दौरान एएसपी ने दुकानों के सामने पटरियों पर रखे सामानों को हटवाया और दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी। इसके बाद सदर कोतवाली में एएसपी ने सर्किल नगर के थाना रॉबर्ट्सगंज और महिला थाना का अर्दली रूम किया। लापरवाह कई विवेचकों की पेंच कसते हुए शीघ्र लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

एएसपी ने विवेचना निस्तारण के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत लंबित विवेचनाओं के संबंध में विस्तृत रुप से समीक्षा की। विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के लिए विवेचकों को निर्देशित किया। कहा कि शिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करें। रात्रि में चौराहे-तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करें। अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सीओ नगर राजकुमार त्रिपाठी, प्रशिक्षणाधीन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय, क्राइम इंस्पेक्टर कृष्णानंद राय, एसएसआई ऐश खां, कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed