फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   As far as the eye goes, the road to the villages is dilapidated

जहां तक जाती है नजर वहां तक जर्जर है गांवों की सड़क

Mon, 21 Mar 2022 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
As far as the eye goes, the road to the villages is dilapidated
अनपरा। ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्ग और संपर्क मार्गों को दुरुस्त कराने के लिए जिले भर में बहुत से अभियान चलाए गए। कई सड़कों को गड्ढामुक्त तो कई को दोबारा बनाने के लिए टेंडर भी निकाला गया। इसके बावजूद अनपरा के कुलडोमरी ग्राम पंचायत स्थित लोझरा, बियहंवा, किराहवा, खजुरा मुख्य मार्ग सहित डिबुलगंज से लोझरा, अमहंवा से बियहंवा, धनबहवा से बड़हरा के संपर्क मार्गों की स्थिति दयनीय बनी हुई है।
विज्ञापन

आठ वर्ष पूर्व पीडब्लूडी से मुख्य मार्ग का निर्माण कराया गया था। वह भी चार वर्षों में ही दुर्व्यवस्था का शिकार हो गया। चार वर्षों से तमाम गांवों के ग्रामीण इन जर्जर मार्गों से होकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। कई प्रतिनिधियों और अधिकारियों को भी सड़क की समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इन सभी सड़कों पर कहीं बड़े-बड़े गड्ढे तो कई जगह कट कर सड़क आधी ही बची है। कई मार्गों पर बाहर की ओर निकले बोल्डर व पत्थर आए दिन दुर्घटनाओं को दावत देते हैं। आसपास के क्षेत्रों में परियोजनाओं के सीएसआर मद से कुछ सड़कों का निर्माण कराया गया। मरम्मत के अभाव में अब वह भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

डिबुलगंज से लोझरा संपर्क मार्ग पर शुरुआत से लेकर आखिरी तक सड़क पर अनगिनत गड्ढे हैं। बियहंवा से किराहंवा संपर्क मार्ग की स्थिति भी बदतर बनी हुई है। बियहंवा से खजुरा मार्ग पर पिछले ही सत्र में एनसीएल के सीएसआर मद से तीन किमी की सड़क बनाई गई। शेष सड़क गड्ढों में तब्दील है। कई सरकारी योजनाएं गांवों की सड़कों की मरम्मत के लिए आई लेकिन इन गांवों तक नहीं पहुंच पाई। जिले के यूपी एमपी बार्डर से सटे हुए गांवों में किसी भी योजना के पहुंचने में लंबा समय लग जाता है। पहाड़ों पर बसे गांवों में अधिकारियों की भी आवाजाही नाम मात्र ही होती है। इसलिए भी यहां के ग्रामीण योजनाओं से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में में लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के सहायक अभियंता अमित सिंह ने बताया कि वन विभाग के अवरोध के चलते सड़क का काम नहीं हो पा रहा है। डिबुलगंज से सिदहवा वाया जोगेंद्रा तक 20 किमी की सड़क को दोबारा से बनवाया जाना है। इसकी चौड़ाई भी बढ़ानी है। इसमें 16 हेक्टेयर अतिरिक्त वन भूमि को सड़क में सम्मिलित किया जाना है। इसके लिए सभी कागजी कार्रवाई कराकर फाइल भेजी गई है। भूमि की बाधा समाप्त होते ही शीघ्र कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed