फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Arys on 20 green trees

20 हरे पेड़ों पर चली आरियां

Wed, 04 Apr 2018 10:57 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Wed, 04 Apr 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
Arys on 20 green trees
काटे गए पेड़ के ठूंठ। - फोटो : अमर उजाला
वन रेंज के करहिया पूर्वी बीट में मंगलवार को वन माफियाओं ने बेशकीमती 17 साखू, दो सिद्घ और एक आसन पेड़ों पर आरियां चला दीं। आए दिन जिले के जंगलों में कीमती पेड़ काट कर उनकी तस्करी की जा रही। उधर, विभागीय अधिकारी ऐसी जानकारी नहीं होने की बात कह कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे। रेणुकूट वन प्रभाग के विंढमगंज वन रेंज मे करहिया पूर्वी वीट के तहत कंपार्ट नंबर दो और तीन में कोचिलवा नाला से पूरब व दक्षिण की ओर आठ, बिलारसोती नाला व तेलिया बथान के दक्षिण सात, तथा बैसाखी महुआ व सरूतवा नाला से उत्तर की ओर दो साखू का पेड़ काट लिया गया है।
विज्ञापन


पुरानपानी नाला में बरूनवा महुआ व बेलाही महुआ के बीच में एक आसन का पेड़ व दो सिद्घ का पेड़ समेत कुल बीस पेड़ों पर वनमाफियों ने आरी चलवा दी। जबकि वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी खबर तक नहीं लगी। जबकि इलाक़े के संबंधित वीट कर्मी और इंचार्ज रोजाना क्षेत्र में भ्रमण करते हैं। इतना ही नहीं क्षेत्र में कीमती पेड़ों की कटान के साथ ही बालू और पत्थर के अवैध खनन का भी धंधा जोरों पर चल रहा है लेकिन विभागीय अधिकारी-कर्मचारी इससे पूरी तरह बेखबर हैं। विंढमगंज रेंज के रेंजर राकेश सिंह ने कहा कि उन्हें पेड़ काटे जाने की कोई जानकारी नहीं है। हल्के के वन दरोगा को मौके पर भेजकर सच्चाई की पड़ताल कराई जाएगी। इसकी जांच कराकर अवैध कटान करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed