फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Arbitrariness in the construction of Anganwadi building, angry villagers

आंगनबाड़ी भवन के निर्माण में मनमानी, भड़के ग्रामीण

Sat, 09 Jul 2022 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Arbitrariness in the construction of Anganwadi building, angry villagers
दुद्धी ब्लाक अंतर्गत कोलिनडूबा ग्राम पंचायत की भुइयां बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में दोयम दर्जे की ईंट और मानक के विपरीत सीमेंट-बालू के मिश्रण का उपयोग किया जा रहा है। आठ एमएम की सरिया पर मिट्टी युक्त बालू की मिलावट कर ढलाई की गई है। इस पर ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई। प्रधानाचार्य राकेश सिंह ने बताया कि छत की ढलाई में 10 एमएम की जगह आठ एमएम की सरिया और घटिया बालू, गिट्टी, सीमेंट का उपयोग भवन की गुणवत्ता को प्रभावित करेगा। इस छत के नीचे छोटे-छोटे बच्चों को बैठना है। गुणवत्ताहीन कार्य से भवन कमजोर रहेगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य मीताराम भुइयां ने कहा कि ठेकेदार ग्रामीणों के सीधेपन का लाभ उठाकर घटिया काम करा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने भी काम बंद कराते हुए मानक के अनुसार कार्य कराने की बात कही। वहीं केंद्र का निर्माण करा रहे ठेकेदार शिवनारायण गुप्ता का कहना था कि आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 7.49 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसी राशि में एक हॉल, बरामदा, किचन और एक कमरे का निर्माण कराया जाना है। इस्टीमेट तैयार करने के दौरान निर्माण सामग्री के दाम कम थे, जबकि अब काफी अंतर आ गया है। फिर भी पूरी गुणवत्ता के साथ काम कराने का प्रयास किया जा रहा है। अगर कहीं कमी होगी तो उसे दूर कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed