फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Apna Dal leader beat up contract worker, ransacked the power substation

अपना दल नेता ने संविदा कर्मी को पीटा, विद्युत उपकेंद्र पर तोड़फोड़

Tue, 22 Jun 2021 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Apna Dal leader beat up contract worker, ransacked the power substation
दुद्धी में संविदा विद्युत कर्मी की पिटाई के विरोध में न्यू विद्युत सब स्टेशन पर प्रदर्शन करते वि? - फोटो : SONBHADRA
बेतहाशा विद्युत कटौती से नाराज लोगों ने अपना दल-एस के नेता के नेतृत्व में सोमवार की रात उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया और संविदा कर्मियों की पिटाई कर दी। लोगों पर तोड़फोड़ का भी आरोप है। घटना से गुस्साए विद्युत कर्मियों ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर पूरे जिले की आपूर्ति ठप करने की चेतावनी दी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने अपना दल-एस युवा मोर्चा के विधानसभा अध्यक्ष बृजेश कुशवाहा समेत कई अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात विमलेश और ओमप्रकाश का आरोप है कि सोमवार की रात दोनों उपकेंद्र पर मौजूद थे। इसी दौरान रजखड़ के प्रधान प्रतिनिधि व अपना दल नेता बृजेश कुशवाहा समर्थकों के साथ उपकेंद्र पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। दोनों की पिटाई करते हुए उपकेंद्र में रखे सामानों को भी क्षति पहुंचाई। घटना की जानकारी हुई तो मंगलवार को अन्य संविदा कर्मी उग्र हो गए। संविदा विद्युत मजदूर संगठन, टीजी-2 और जेई संगठन लामबंद होकर कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि अगर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वह पूरे जिले की बिजली आपूर्ति ठप कर देंगे। प्रदर्शन में जेई महेश कुमार, टीजी 2 संगठन के अनिल सिंह, एसएन पाठक, ओमप्रकाश, विंध्य बिहारी, प्रेम सागर, बुद्धदेव, रामकुमार, विजय, उमेश आदि मौजूद रहे। देर शाम पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि संविदा लाइनमैन विमलेश कुमार की तहरीर पर आरोपी बृजेश कुमार व अन्य के खिलाफ मारपीट, हंगामा सहित अन्य धाराओें में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, रजखड़ गांव के प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुमार का कहना है कि विद्युत दुर्व्यवस्था की लोग कई दिनों से शिकायत कर रहे थे। सोमवार की रात जब उपकेंद्र जाकर इस बाबत जानकारी लेने पहुंचा तो गांव के ही निवासी संविदा लाइनमैन ने दुर्व्यवहार किया। इससे क्षुब्ध होकर समर्थकों ने उसकी पिटाई कर दी। तोड़फोड़ का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed