फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara markets closed to protest police action

पुलिस कार्रवाई के विरोध में अनपरा बाजार बंद 

Sat, 07 May 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Sat, 07 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Anpara markets closed to protest police action
पुलिस द्वारा दर्ज किए गए एफआईआर के विरोध में व्यवासियों द्वारा बंद रखी गईं अनपरा बाजार की दुकानें।
 बाजार में गत पांच मार्च को अतिक्रमण हटाने के दौरान तोड़ी गई नाली को दुरुस्त करवाने की मांग को लेकर बाजारवासियों की ओर से किए गए प्रदर्शन, जुलूस मामले में पुलिस की ओर से 16 लोगों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी का विरोध शुरू हो गया है।
विज्ञापन


शनिवार को बाजार के सभी व्यवसायियों, दूकानदारों ने बाजार बंद रखा। इसमें चाय-पान, दवा दूकानदारों, ठेला संचालकों के भी शामिल होने से बंदी रही। इसके चलते लोग चाय-पान तक के लिए  तरस गए। दवा दूकानें बंद रहने से मरीज परेशान दिखे।
विज्ञापन


चार दिन पूर्व भाजपा, कांग्रेस, व्यापारी नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन कर और जुलूस निकाल तोड़ी गई नाली को दुरुस्त कर इसे ढंकवाने की मांग की थी। अगले दिन महिलाओं ने भी कैंडल जुलूस निकालकर आवाज उठाई थी। उनका कहना था कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर गलत तरीके से नाली तोड़ गई थी। इससे कूड़ा डाले जाने से जहां नालियां जगह-जगह जाम हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दुर्गंध उठने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए नाली दुरुस्त कराने की पहल तो नहीं हुई, अलबत्ता रेणुसागर चौकी में तैनात पुलिसकर्मी कमला यादव ने गत गुरुवार को 16 के खिलाफ अनपरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी।


शुक्रवार को जब यह बात बाजार के लोगों को लगी तो हड़कंप मच गया। इसे पुलिस और प्रशासन की जनविराधी कार्रवाई बताई। व्यापार मंडल के लोगों को कहना था कि एफआईआर वापस लेते हुए तोड़ी गई नाली को दुरुस्त नहीं कराया गया तो पूरे जिले में आंदोलन छेड़ा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed