{"_id":"647b8f2d8e7e06ea9a09a644","slug":"another-foot-overbridge-will-be-built-at-sonbhadra-railway-station-sonbhadra-news-c-20-1-235832-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत योजना : सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर बनेगा एक और फुट ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत योजना : सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर बनेगा एक और फुट ओवरब्रिज
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला मुख्यालय स्थित सोनभद्र रेलवे स्टेशन जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगा। अमृत योजना में शामिल इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए न सिर्फ फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा, बल्कि हाईमास्ट लगाकर पथ प्रकाश की व्यवस्था भी कराई जाएगी। इसके अलावा अन्य कार्यों की भी रूपरेखा खींची जाने लगी है। चोपन और रेणुकूट रेलवे स्टेशन पर भी अमृत योजना से कार्य कराए जाएंगे।
चार प्रांत से घिरे सोनभद्र में रेलवे के दो मंडल लगते हैं। इसमें उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज अंतर्गत सोनभद्र रेलवे स्टेशन का चयन अमृत योजना में हुआ है। पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल अंतर्गत आने वाले चोपन और रेणुकूट रेलवे स्टेशन पर भी अमृत योजना से कार्य कराए जाने हैं। इन स्टेशनों पर अमृत योजना से कार्य कराए जाने की कवायद शुरू हो गई है। सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर अमृत योजना के तहत प्लेटफार्म नंबर एक से प्लेटफार्म नंबर दो पर आवागमन के लिए एक और फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इससे यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आने जाने में सहूलियत होगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन परिसर में दो स्थान पर हाईमास्ट लगाया जाएगा। पहला हाईमास्ट सोनभद्र रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार की तरफ लगाने की तैयारी है। यहां हाईमास्ट लगने से स्टेशन के सामने रात्रि में अच्छा प्रकाश हो सकेगा। दूसरा हाईमास्ट प्लेट फार्म नंबर दो पर लगाया जाएगा। माईमास्ट लगाने से संबंधित सामानों की आपूर्ति कर दी गई है। हाईमास्ट लगने से रात्रि में भी यात्री आवागमन कर सकेंगे। इसके अलावा अन्य कार्य भी अमृत योजना के तहत कराए जाएंगे।
सोनभद्र रेलवे स्टेशन अमृत योजना में चयनित है। अमृत योजना में प्रस्तावित कार्य स्टेशन पर कराए जाएंगे। कार्यदाई संस्था को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है। - अमित कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज।