फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Another corona infected killed, 29 positives found

एक और कोरोना संक्रमित की मौत, 29 पाजिटिव मिले

Sat, 29 Aug 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Another corona infected killed, 29 positives found
सोनभद्र। जिले में एक और महिला कोरोना संक्रमित की शनिवार को मौत हो गई। न्यू कालोनी निवासी 38 महिला को शनिवार को सांस लेने में ज्यादा दिक्कत हुई तो परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने सैंपल की जांच की तो रिपोर्ट पाजिटिव आई। महिला को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। इस बीच जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में ही इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर में कोरोना संक्रमित मरीज की यह तीसरी मौत है। इस बीच शनिवार को नौ महिलाओं समेत 29 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक पाजिटिव मिले मरीजों की संख्या 1502 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा एसके उपाध्याय ने की है।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीमें शनिवार को रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटीं रहीं। शनिवार को 1828 लोगों के सैंपल लिए गए। जबकि पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1840 लोगों की जांच रिपोर्ट भी आई। जिसमें 29 पाजिटिव और 1811 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 56120 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 54356 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें 1502 पाजिटिव और 52854 निगेटिव मिले हैं। पाजिटिव मिले लोगों में 1185 इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से 18 मरीज शनिवार को स्वस्थ घोषित किए गए। अब जिले में एक्टिव मामले 300 हो गए हैं। जबकि 1764 लोगों की रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed