फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Angry workers boycotted due to non-payment

भुगतान ना किये जाने से नाराज मजदूरों ने किया कार्य बहिष्कार

Mon, 04 May 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Angry workers boycotted due to non-payment
ओबरा। ओबरा सी परियोजना का निर्माण कार्य कर रही दुसान पावर कंपनी के अधीन कार्य कर रही भवानी इंटर प्राइजेज के लगभग 150 मजदूरों ने बीते दो माह के मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को कार्य बंद कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मजदूरों का नेतृत्व कर रहे प्रवीण कुमार मंडल ने बताया कि देश मे लॉक डाउन लागू होने के बाद मार्च माह में कार्य बंद हो गया। इस दौरान मजदूरों को यही रुकने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

लॉक डाउन में कार्य बन्द होने के बावजूद पूरी मजदूरी भुगतान करने का आश्वासन कंपनी के जिम्मेदारों द्वारा दी गई थी। लेकिन अब मार्च व अप्रैल माह का मजदूरी भुगतान नही दिया जा रहा है। मंडल ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान सिर्फ तीन बार राशन कंपनी द्वारा दिया गया है। 22 अप्रैल से मजदूरों को कोई खर्चा या राशन नही दिया जा रहा है। मजदूरों को भोजन व्यवस्था करने में काफी कठिनाई उठानी पड़ रही है जिससे नाराज मजदूरो ने अपनी समस्या को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं भवानी इंटर प्राइजेज कंपनी के साइड इंचार्ज रवि रत्नम ने बताया कि लगभग 200 मजदूरों को मार्च माह का वेतन दे दिया गया है। अप्रैल माह का वेतन सात मई तक बनता है, इसके बाद दिया जाएगा। कुछ मजदूर घर जाने के लिए अपना फाइनल हिसाब करने के लिए दबाव बना रहे थे, जो संभव नही हो सका। जिससे नाराज कुछ लोग मजदूरो को भड़काकर कार्य बहिष्कार करा दिया है। इस दौरान मजदूरों में बबलू मंडल,पंकज मंडल, श्यामल मंडल, विवेक मंडल, उत्पल हल्दर, राजेश हल्दर, रंजीत मंडल, फेकन चौधरी,बिजय चौधरी, प्रकाश मंडल, जनार्दन मंडल, वीरेंद्र पासवान, गोपाल पासवान, बृजेश सिंह नांदल, सहित सैकड़ों मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed