फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Angry over neglect, 29 families left shelter

उपेक्षा से क्षुब्ध 29 परिवार ने छोड़ा आसरा आवास

Tue, 28 Jul 2020 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Angry over neglect, 29 families left shelter
चुर्क। स्थानीय नगर में स्थित आसरा आवास में रहने वाले करीब 29 परिवार प्रशासन की उपेक्षा से आवास छोड़ दिये हैं। इन परिवार के लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें रोजगार दिलाने का भरोसा दिलाया था। लेकिन प्रशासन अपने वादे पर खरा नही उतरा। इन परिवारों का राशन कार्ड भी नही मिला। उन्हें रोजगार भी नही मिल रहा है। लोगों ने प्रशासन से रोजगार की मांग की है। चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात, यह कहावत उन 29 धरकार परिवार के लोगों पर ठीक बैठ रहा है जो लोग प्लास्टिक की झोपड़ी से निकल कर पक्के मकान में तमाम तरह के सपने सजों कर आये थे। करीब तीन माह पहले जिलाधिकारी एस. राज लिंगम व एसपी आशीष श्रीवास्तव ने चुर्क नगर पंचायत में बने 60 आसरा आवास में से घोरावल रोड पर विगत कई वर्षों से झोपड़ी बनाकर रह रहे धरकार बस्ती के 29 लोगों को आसरा आवास का आवंटन कर उनको प्रमाण पत्र बांटा था। डीएम ने उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी भी ली थी। भरोसा भी दिलाया था कि जिन लोगों का राशन कार्ड नही बना है, उनका जल्द कार्ड बन जाएगा। जल निगम और विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया था कि तत्काल इनको पानी और बिजली की व्यवस्था कराई जाए। क्योंकि चुर्क में बने आसरा आवास में उस समय पानी एवं बिजली की कोई व्यवस्था नहीं थी। डीएम के निर्देश के बाद बिजली, पानी मिला लेकिन सिर्फ खानापूर्ति तक। यहां रह रहे उमेश पुत्र पारस, रामजन्म पुत्र जवाहिर, राम खेलावन पुत्र पारस, राधे पुत्र केशव व पारस ने बताया कि तीन माह बीत जाने के बाद भी राशनकार्ड नहीं बना। न सड़क बनी और न खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगी। नाली भी नहीं बनी। पानी टंकी तो बनी हैं, लेकिन आवास में पानी की आपूर्ति नहीं है। राबर्ट्सगंज में बॉस की टोकरी बनाकर बेचने से रोजी रोटी चलती थी, लेकिन चुर्क में आ जाने के बाद यहां रोजी रोटी की समस्या गहरा गई। रोजगार बंद हो गये। छोटे-छोटे बच्चो को किसी तरह एक टाइम का भोजन मिल पा रहा है। जबकि राबर्ट्सगंज में थे, तब ही 17 लोगों का राशनकार्ड बना था। वह भी राशन उठाने के लिए राबर्ट्सगंज 100 सौ किराया लगा कर जाना पड़ता हैं। उन्होंने बताया कि डीएम से मिलने कई बार गए लेकिन मुलाकात नहीं हुई। जो लोग अभी आवास में रह रहे हैं यदि ऐसा ही चलता रहा तो वे भी जल्द छोड़ देंगे। चुर्क नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि राशनकार्ड को ट्रांसफर करने के लिए संबंधित विभाग में कहा गया था। लेकिन इस पर क्या हुआ इसकी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed