{"_id":"600195318ebc3e2e2616eb0a","slug":"angry-farmers-protested-due-to-non-purchase-of-paddy-sonbhadra-news-vns569221335","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद न होने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद न होने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बभनी स्थित राजकीय गोदाम धान क्रय केंद्र पर प्रर्दशन करते किसान
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। राजकीय गोदाम धान क्रय केंद्र बभनी पर धान खरीद न होने का आरोप लगाते हुए किसानों ने शुक्रवार की सुबह हंगामा कर दिया। नारेबाजी करते हुए यहां कमीशन लेकर रात में खरीद होने का आरोप लगाया। कहा कि इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और किसानों का समय से धान खरीदा जाए।
नारेबाजी करने वाले किसानों ने कहा कि एक माह से अधिक समय से धान बेचने के लिए केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। बावजूद इसके खरीद नहीं हो रही है। वहीं रात में कमीशन लेकर तथाकथित लोगों की खरीद कर ली जाती है। खरीद के लिए टोकन दिया जाता है लेकिन उस तिथि पर खरीद नहीं होती। किसानों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट व सहायक विकास अधिकारी सहकारिता विजयभान सिंह ने समझा बुझाकर शांत कराया। उन्होंने कहा कि सभी किसानों का धान खरीदा जायेगा। अगर टोकन और तिथि के अनुसार खरीद नहीं हो रही है तो इसकी जांच कराई जाएगी। इस मामले में विपणन निरीक्षक राम छबिले ने बताया कि सभी किसानों के धान की खरीद की जा रही है। रात में किसी भी किसान का धान नहीं खरीदा जाता। इस तरह का आरोप गलत है। कुछ परेशानी आ जाती है जिसकी वजह से तिथि के अनुसार खरीद नहीं हो पा रही है। उसे सुधारकर खरीद कराई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में मनोज कुमार जायसवाल, बाबूराम गुप्ता, सुरेश कुमार, घनश्याम, सुदर्शन, मिथिलेश कुमार, शंकर कुमार, शिवकुमार, श्यामदेव, पंकज कुमार, चंद्रमा सिंह आदि शामिल रहे।
बीस दिन बाद भी नहीं हुआ भुगतान
बभनी। धान बेचने के 72 घंटे में भुगतान करने का फरमान भी बभनी में बेअसर हो गया है। किसान घनश्याम ने क्रय केंद्र पर 22 दिसंबर को अपना धान बेचा लेकिन आज तक खाते में धनराशि नहीं पहुंची। वहीं अनिता देवी ने 16 दिसंबर को धान क्रय केंद्र पर बेचा था लेकिन उनके खाते में भी आज तक पैसा नहीं पहुंचा। विपणन निरीक्षक राम छबिले ने बताया कि सिस्टम ऑनलाइन कर दिया गया है। अगर पैसा खाते में नहीं गया है तो पुन: उसे जांच कर भेजा जाएगा।