फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Angry farmers demonstrate arbitrarily in paddy purchase

धान खरीद में मनमानी से क्षुब्ध किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 05 Dec 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers demonstrate arbitrarily in paddy purchase
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। किसानों की समस्याओं को लेकर शनिवार को भारतीय किसान संघ व भारतीय किसान यूनियन ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान क्रय केंद्रों पर मानक के अनुरूप धान न खरीदने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि खुले बाजार में 12 रुपये प्रति किलो धान की खरीद होने से किसानों का शोषण हो रहा है। चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 15 दिसंबर को ट्रैक्टर-ट्राली में धान भरकर कलेक्ट्रेट में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने कहा कि क्रय केंद्रों पर मानक के अनुसार धान का तौल कराया जाए। केंद्रों पर तौल मशीन की संख्या बढ़ाई जाए। किसानों का धान तैयार होते ही बाजार का भाव बहुत कम हो गया है। क्रय केंद्रों पर लंबी लाइन लग रही हैं। किसानों की संख्या व क्षेत्र के उत्पादन की सघनता के आधार पर एक या दो और तौल मशीन लगाकर 100 क्विंटल से कम वाले किसानों की नियमित तौल कराई जाए। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मनीराम पटेल ने कहा कि क्रय केंद्रों पर हाइब्रिड प्रजाति धान के खरीद में हीलाहवाली बरती जा रही है। इस बार 50 फीसदी से अधिक किसानों ने हाइब्रिड धान की खेती की है। इसको खरीदने में क्रय केंद्र प्रभारी खरीद से मना कर रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। कहा कि नए नियम के तहत प्रति खतौनी 50 क्विंटल खरीद की जा रही है। यदि अतिरिक्त उपज केंद्र पर ले जाया गया है तो उसे वापस कर दिया जा रहा है। कहा कि समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो 15 दिसंबर को धान के साथ कलेक्ट्रेट पर धरना दिया जाएगा। इसमें चंद्रभूषण पांडेय, फूलचंद्र सिंह पटेल, रामजी सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, राकेश कुमार, सुरेंद्र प्रताप सिंह, हीरालाल, विवेक पांडेय, प्रदीप कुमार सिंह, सुरेश द्विवेदी, मारकंडे सिंह, दयाशंकर देव पांडेय, विनोद कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed