{"_id":"57bde2cc4f1c1b8711d4f281","slug":"angry-burst-of-chaos-at-the-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर दुर्व्यवस्था से फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर दुर्व्यवस्था से फूटा गुस्सा
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे मंत्री का पुतला फूंकते सपा कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को स्टेशन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रेल के राज्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और उनका प्रतीकात्मक पुतला फूंक विरोध जताया।
दोपहर करीब 12 बजे सपाई केंद्र के रेल राज्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्टेशन पर पहुंचे। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे सपा के नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि पिछले वर्ष रेल राज्य मंत्री ने कहा कि था राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। लेकिन मंत्री की बात हवाहवाई रही।
कहा कि रात मेें रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर अंधेरा छाया रहता है। स्टेशन पर यात्रियों को बैठने तक की व्यवस्था नहीं हैै। नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरि और मनीष त्रिपाठी ने कहा कि स्टेशन पर यात्रियों को पीने के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
कहा कि वर्ष 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव में जनता बीजेपी को सबक सिखाने के लिए तैयार है। वक्ताओं ने कहा कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की समस्याओं को दूर करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैै। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मुन्ना कुशवाहा, सत्यम केशरी, मनोज केशरी, वारिस अली, धीरेंद्र पटेल, अनवर अली आदि मौजूद रहे।